राहुल ने काफिला रुकवाकर खरीदे गरम समोसे

दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन शनिवार को राहुल गांधी गौरीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में हिस्सा लेकर लौट रहे रहे थे। रास्ते में पड़ने वाले जायस बाजार में उन्होंने एक छोटे से होटल में गरम समोसे बनता देख तुरंत अपना काफिला रुकवाकर समोसा लेने होटल पहुंच गए।

गरम समोसे निकलने में कुछ समय लगने के कारण वह वहीं खड़े होकर दुकानदार से बातचीत करने लगे। अपने सांसद को एक मामूली होटल पर खड़ा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहुल लोगों की तरफ देखकर मुस्करा रहे थे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि पांच मिनट बाद गरम समोसे निकलने पर राहुल ने उन्हें पैक करवाया और सबका अभिवादन करके चले गए।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का कहना था राहुल गांधी के इस व्यवहार से जाहिर होता है कि वह आम आदमी से कितने जुड़े हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+