पूर्व विधायक की सुरक्षा हटाने पर पीडीपी का हंगामा
विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद अकबर लोन ने सदस्यों को आश्वासन दिया की वह सरकार के साथ इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे।
पीडीपी नेता और पूर्व गृहमंत्री अब्दुल रहमान वेरी ने कहा, "यह सरकार की तामसिक प्रवृत्ति को प्रदर्शित करता है।" पीडीपी नेता कश्मीर में पुलवामा जिले के राजपोरा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक मोहीउद्दीन के मामले में अपना विचार व्यक्त कर रहे थे।
गौरतलब है कि आतंकवादियों की धमकी के मद्देनजर पूर्व विधायक की सुरक्षा के लिए एक बुलेट प्रुफ वाहन और सुरक्षा अधिकारी मुहैया कराए गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications