भारत-बांग्लादेश के बीच ट्रकों का आवागमन 1 मई से
बांग्लादेश के समाचार पत्र 'द न्यू एज' ने शनिवार को विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा कि एक कानूनी संधि के अभाव में सीमा के आर-पार वाहनों के आसान संचालन के लिए एक 'मानक संचालन प्रक्रिया' का निर्माण किया जाएगा।
सीमा शुल्क अधिकारियों ने कहा कि बांग्लादेश अनौपचारिक रूप से भारतीय ट्रकों को सीमा से 300 मीटर अंदर आने की अनुमति देता है लेकिन बांग्लादेश के वाहनों को भारत ऐसी ही सुविधा नहीं देता।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के जनवरी में हुए भारत दौरे में दोनों देशों ने मालवाहक वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications