सैन्य अधिकारी ने की आत्महत्या (लीड-1)
सेना के प्रवक्ता के मुताबिक यह घटना जम्मू से लगभग 10 किलोमीटर दूर जम्मू-अखनूर सड़क के समीप डोमाना में हुई।
सैन्य प्रवक्ता लेफ्टीनेंट बिप्लव नाथ ने बताया कि वी.वी.एस. नायडू दो महीने की छुट्टी के बाद घर से वापस लौटा था। उसका शव पंखे से लटकता हुआ पाया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि 'कोर्ट ऑफ एंक्वायरी' के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नायडू ने आत्महत्या क्यों की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications