सिद्धार्थ शंकर रे अस्पताल में भर्ती
पंजाब के पूर्व राज्यपाल और अमेरिका में राजदूत रह चुके राय के एक सहयोगी ने कहा कि वयोवृद्ध नेता की किडनी में समस्या है और उनके घुटने कमजोर हैं।
रे (89 वर्ष) को दक्षिणी कोलकाता के वुड्सलैंड नर्सिग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका सीटी स्कैन और कई रक्त परीक्षण हुए।
नर्सिग होम के एक प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया कि स्कैन से कुछ पता नहीं चला। वह स्वस्थ हैं। उनको सावधानी के तौर पर भर्ती किया गया है। दो या तीन चिकित्सक उनको देख रहे हैं। उनको तरल आहार पर रखा गया है।
रे वर्ष 1972 से 1977 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे। इसी दौर में वाम मोर्चे ने राज्य में सत्ता हासिल की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications