नेपाल में बाबा रामदेव के योग शिविर में 40,000 लोग
काठमांडू, 27 मार्च (आईएएनएस)। नेपाल की राजधानी में आयोजित योग गुरु स्वामी रामदेव के योग शिविर में 40,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रपति राम बरन यादव ने शनिवार सुबह टुंडीखेल में इस शिविर का उद्घाटन किया।
आयोजकों ने बताया कि इस शिविर में नेपाल के अलावा सीमा से सटे भारतीय क्षेत्रों से भी लोग आ रहे हैं।
शिविर को 'योग करो, स्वस्थ रहो' और 'स्वस्थ नेपाल, स्वस्थ विश्व' नामक संदेश के साथ आयोजित किया जा रहा है। कई टेलीविजन चैनल योग शिविर का जीवंत प्रसारण कर रहे हैं।
हरिद्वार में पतंजलि योग पीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव शिविर आयोजित करने के लिए शुक्रवार को काठमांडू पहुंच गए थे। काठमांडू में रामदेव द्वारा आयोजित किया जाने वाला यह दूसरा योग शिविर है।
शिविर के आयोजकों ने बताया कि सुबह के समय योग कार्यशाला आयोजित की जा रही है और दिन में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से आए विशेषज्ञ विभिन्न रोगों का इलाज कर रहे हैं और आयुर्वेदिक दवाएं वितरित कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications