स्टीफन कोर्ट से और 2 शव मिले
संयुक्त पुलिस आयुक्त जावेद शमीम ने आईएएनएस को बताया, "दो और शव मिले हैं।"
जले हुए शवों की पहचान नहीं हो सकी है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए एस.एस.के.एम. अस्पताल भेज दिया गया है।
पार्क स्ट्रीट की इस इमारत में मंगलवार को हुए अग्निकांड में कई लोग बुरी तरह फंस गए थे। अपनी जान बचाने की कोशिश में इमारत के ऊपरी तलों से नीचे कूदे छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि बुधवार सुबह छठे तल पर 18 जले हुए शव मिले थे। शुक्रवार को भी इमारत से आधा दर्जन शव मिले थे।
अब भी करीब एक दर्जन लोग लापता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications