तालिबान ने पाकिस्तान में उड़ाए 2 स्कूल
मोहमांड में स्थित सरकारी माध्यमिक बाल विद्यालय के 16 कमरों में से 11 कमरे विस्फोट में ध्वस्त हो गए। विस्फोट शनिवार को अपराह्न् में हुआ। जनवरी 2009 से लेकर अब तक जिले में आतंकियों द्वारा निशाना बनाया गया यह 36वां विद्यालय था।
खबर जिले के बारा उपमंडल में स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पांच कमरों में से चार कमरे विस्फोट में ध्वस्त हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खबर दी है कि खासतौर से लड़कियों के लिए आधुनिक शिक्षा का विरोध करने वाले तहरीक-ए-तालिबान के आतंकियों ने इन विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications