39 लाख डॉलर का उपकरण 5 डॉलर में बेच दिया
यह मामला तब सामने आया जब इस बात की जांच की गई कि निजनी नोवगोरोड शहर में स्थित सोकोल विमान निर्माण संयंत्र में सामानों की बिक्री के दौरान किन नियमों का पालन किया जाता है।
अभियोजन पक्ष ने कहा कि अक्टूबर 2006 से जुलाई 2007 के बीच बेचे गए सामानों की सूची में मिग-31 के चार हल (इंजन और हथियारों के बगैर) भी शामिल हैं।
इन्हें एक ऐसी कंपनी ने खरीदा है जिसे हथियारों और सेना के उपकरणों की खरीद का अधिकार नहीं है।
प्रत्येक हल को 153 रूबल (करीब पांच डॉलर) में बेचा गया है जो इसकी वास्तविक कीमत से बहुत कम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications