जम्मू एवं कश्मीर में लश्कर के 4 आतंकवादी ढेर (लीड-1)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हसीब मुगल के अनुसार किश्तवाड़ जिले के जंगली क्षेत्र में तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए।
उन्होंने कहा, "सुरक्षाबलों के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है और आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए बहुत बड़ा झटका।"
एक अन्य मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने राजौरी जिले के धरमशाल इलाके में दो आतंकवादियों को मार गिराया। 16वीं कोर के ब्रिगेडियर गुरदीप सिंह ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है।
गौरतलब है कि इस वर्ष सेना ने मुठभेड़ के दौरान कम से कम 21 आतंकवादियों को मार गिराया है।
पुलिस महानिरीक्षक (जम्मू परिक्षेत्र) अशोक गुप्ता ने बताया कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और तेज कर दिया है। यह अभियान सुरक्षाबलों के आपसी तालमेल का नतीजा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications