आम आदमी को त्वरित गति से न्याय मिलना चाहिए : सोनिया गांधी
पार्टी के कानून एवं मानवाधिकार विभाग द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोनिया ने कहा कि देश की विभिन्न अदालतों में करीब 2.5 करोड़ मामले लंबित हैं।
उन्होंने कहा कि ग्राम न्यायालयों में कानून का उचित क्रियान्वयन करके मामलों के जल्दी निपटारे को सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
केंद्रीय कानून मंत्री एम. वीरप्पा मोइली ने इस अवसर पर पार्टी के कानून एवं मानवाधिकार विभाग से कांग्रेस से जुड़े वकीलों का आंकड़ा इकट्ठा करने को कहा।
कांग्रेस के कानून एवं मानवाधिकार विभाग के सचिव के. सी. मित्तल ने कहा कि वकीलों का यह सम्मेलन 21 वर्ष बाद हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications