मोदी कानून का पालन करने वाले मुख्यमंत्री : भाजपा

भाजपा प्रवक्ता रामनाथ कोविंद ने कहा कि मोदी कानून का पालन करने वाले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों की आलोचना को बेतुका बताया।
कोविंद ने आईएएनएस से कहा, "यदि वह जांच दल के सामने पेश नहीं होते तो तब वे आलोचना करते। अब जांच दल के सामने पेश होने पर वे उत्तेजना का माहौल बना रहा हैं। यह बेतुका है।"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वर्ष 2002 के दंगों के लिए मोदी या भाजपा की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है क्योंकि कांग्रेस की सरकार वर्ष 1984 में हुए सिखों के क्रूर नरसंहार पर न्याय देने में विफल रही है। कोविंद ने कहा कि सिख विरोधी दंगों के मुख्य आरोपी सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर जैसे लोगों को बढ़ावा देकर मंत्री और सांसद बनाया गया। वे अब भी जांच एजेंसियों से बचने का प्रयास कर रहे हैं। सिखों को अब भी न्याय का इंतजार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications