राहुल गांधी बोले राजनीति में आएं छात्र

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि कांग्रेस महासचिव दोपहर 12 बजे मुंशीगंज अतिथिगृह से गौरीगंज के इंदिरा गांधी स्नाकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे और वहां छात्र-छात्राओं से एक-एक करके मुलाकात की। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक इस दौरान राहुल ने छात्र-छात्राओं से राजनीति में आकर देश को बदलने का आह्वान किया।
यहां से वह वापस मुंशीगंज अतिथिगृह गए और वहां नेहरू युवा केंद्र के 21 लोगों को चेक वितरण किया। इनमें से 14 लोगों को 10-10 हजार रुपए का चेक वितरित किया गया। इसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की। सिंह ने कहा कि राहुल का तिलोई क्षेत्र में जाने का कार्यक्रम है। वहां पर वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के साथ-साथ आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications