आस्ट्रेलिया में एक परिवार ने किया 159 बार मतदान
'एडीलेड एडवर्टाइजर' में प्रकाशित एक पत्र के मुताबिक इस परिवार ने अपने आप को 'द इलेक्शन टीम' का दर्जा देते हुए दावा किया है कि अन्य मतदाताओं का पहचान पत्र चुराना आसान है।
पत्र में कहा गया है कि परिवार के एक सदस्य की उम्र कम होने के बावजूद उसने बिना किसी कठिनाई के 31 बार मतदान किया।
परिवार ने अपने पास 159 लोगों के नाम और पता होने का दावा किया है और चेतावनी दी है कि मतदान प्रक्रिया में सुधार की उनकी मांगे पूरी नहीं होने पर वह अगले चुनाव के दौरान फिर फर्जी मतदान करेंगे। उनका कहना है कि अनिवार्य मतदान और अनिवार्य अधिमान्य मतदान की बाध्यता को समाप्त किया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications