परमाणु क्षमता से लैस मिसाइलों का सफल परीक्षण

Orissa Map
भुवनेश्वर। उड़ीसा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से शनिवार तड़के परमाणु क्षमता से लैस 'धनुष' और 'पृथ्वी-2' मिसाइलों का सफल परीक्षण किया गया। चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज के निदेशक एस. पी. दास ने कहा कि शनिवार सुबह 5.30 बजे परमाणु सक्षम 'धनुष' और 'पृथ्वी-2' मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।

'पृथ्वी-2' सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 350 किलोमीटर है। 'धनुष' पृथ्वी श्रृंखला की मिसाइलों का नौसनिक रूप है। यह मिसाइल 350 किलोमीटर के दायरे तक मार कर सकती है। इसे पुरी के समीप बंगाल की खाड़ी में एक जहाज से प्रक्षेपित किया गया।

ये दोनों मिसाइल 500 किलोग्राम तक के वजन के हथियारों को साथ ले जा सकती है। पृथ्वी देश का पहला स्वदेशी मिसाइल है। इस श्रृंखला में अब तक पांच मिसाइलों का निर्माण हो चुका है। पृथ्वी श्रेणी की दो मिसाइलों को सेना और वायुसेना के लिए तैनात किया गया है। शनिवार को परमाणु सक्षम मिसाइलों का परीक्षण सेना ने करवाया। परीक्षण के दौरान कई रक्षा वैज्ञानिक मौजूद थे। वहीं 'धनुष' का परीक्षण नौसेना ने करवाया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+