उपचुनाव में मलेशियन इंडियन कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारेगी
एमआईसी ने जी. पालानिवेल को सेलांगोर राज्य की हूलु सीट के लिए उम्मीदवार घोषित करने का संकेत दिया है। पालानिवेल का वर्ष 1990 से 2008 तक इस सीट पर कब्जा रहा है।
गौरतलब है कि जैनल अबीदीन अहमद के निधन के कारण इस सीट पर यह उपचुनाव हो रहा है। उनके निधन से यह सीट खाली हुई थी। अहमद ने मार्च 2008 में पालानिवेल को पराजित किया था। हुलू को एमआईसी का गढ़ माना जाता रहा है।
दैनिक समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने एमआईसी प्रमुख के हवाले से कहा है कि पालानिवेल उनकी पहली पसंद हैं। वह मार्च 2008 के आम चुनावों से ही लगातार काम कर रहे हैं। वह हुलू के लोगों को अच्छी तरह से जानते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications