मेक्सिको में मुठभेड़ में 6 बंदूकधारियों की मौत
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार यह घटना नूएवो लियोन प्रांत की राजधानी मोंटेरी से 82 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सेराल्वो शहर में गुरुवार दोपहर की है। सेना के एक गस्ती हेलिकाप्टर ने एक एसयूवी के काफिले को रुकने का आदेश दिया, लेकिन जहाज को रोकने की बजाय उस पर सवार बंदूकधारियों ने गोलीबारी शुरू कर दी और इस मुठभेड़ में छह लोग मारे गए।
एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि इस मुठभेड़ में छह लोग मारे गए और इनके पास से 15 बंदूकें, 10 पिस्तौल और दो हथगोले जब्त किए गए।
सेरालवो शहर के मेयर जॉस एस्टेबन क्वोंटिनिल्ला ने कहा कि इस इलाके में हाल के दिनों में सेना और बंदूकधारियों के बीच कई मुठभेड़ हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications