आतंकवाद के समान खतरे को पाकिस्तान ने समझा : अमेरिका
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता फिलिप जे. क्रोवली ने शुक्रवार को कहा, "सुरक्षा एवं आतंकवाद विरोधी प्रयासों पर बातचीत इस सप्ताह हुई पाकिस्तान-अमेरिका सामरिक वार्ता का मुख्य हिस्सा था। हमारा एक दूसरे को सहयोग जारी रहेगा।"
यह पूछे जाने पर कि क्या इस संबंध में पाकिस्तानी दल से चर्चा हुई कि भारत और सीआईए ने पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को पनाह दिए जाने पर चिंता जताई है। इस पर फिलिप ने कहा, "पिछले महीनों के दौरान आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदमों से हम उत्साहित हैं क्योंकि हमें लगता है कि पाकिस्तान अब आतंकवाद से समान खतरे को समझ रहा है।"
उन्होंने कहा, "भारत, पाकिस्तान और अन्य देशों के लिए आतंकवाद एक जैसा खतरा है।"
फिलिप ने कहा, "अमेरिका भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से गहरे रिश्ते बना रहा है। यह अमेरिका के साथ-साथ इन देशों के लिए भी अच्छा है। साथ ही यह इस पूरे क्षेत्र के लिए भी अच्छा है।"
जब उनसे न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी उस रिपोर्ट के बारे में पूछा गया जिसमें कहा गया था कि मुंबई हमले का संदिग्ध पाकिस्तानी मूल का अमेरिकी नागरिक डेविड कोलमैन हेडली पाकिस्तानी सेना का सदस्य था, इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications