सेंसेक्स में लगातार 7वें सप्ताह वृद्धि (साप्ताहिक समीक्षा)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले सप्ताह की तुलना में 66.53 अंकों या 0.38 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,644.76 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 19.2 अंकों या 0.36 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,282 पर बंद हुआ।
बाजार नियामक संस्था भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार विदेशी कोषों ने इस सप्ताह के दौरान 49.23 करोड़ डॉलर मूल्य के शेयरों की खरीद की।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक पिछले सप्ताह की तुलना में मामूली परिवर्तन के साथ बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स के जिन कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई, उनमें एचडीएफसी बैंक (7.2 प्रतिशत), रिलायंस पॉवर (4.7 प्रतिशत), हिंदुस्तान यूनिलीवर(4.2 प्रतिशत), सिप्ला (3.4 प्रतिशत) और ओनएजीसी (2.2 प्रतिशत) शामिल हैं।
सेंसेक्स में जिन शेयरों के मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें डीएलएफ (5.8 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (4.3 प्रतिशत), एसीसी (4 प्रतिशत), एचडीएफसी (3 प्रतिशत) और रिलायंस कैपिटल (2.5 प्रतिशत) शामिल है।
बीएसई के अनुसार जिन क्षेत्रों में सर्वाधिक निवेश आकर्षित हुआ उनमें हेल्थकेयर (2.6 प्रतिशत की वृद्धि) और बैंकिंग (1.9 प्रतिशत की वृद्धि) शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications