दक्षिण कोरियाई युद्वपोत डूबा, 46 लापता

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अधिकारी इस घटना को उत्तर कोरिया के साथ जोड़कर दखेने में हिचक रहे हैं। घटना से एक दिन पहले प्योंगयांग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया पर परमाणु हमला करने की धमकी दी थी।

राष्ट्रपति ली म्युंग बक ने देर शुक्रवार कहा, "घटना की सत्यता का पता लगाना महत्वपूर्ण है, लेकिन इससे भी महत्पूर्ण अपने सुरक्षाकर्मियों को बचाना है।"

राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक 1,200 टन वाले नौसैनिक पोत चियोनन पर चालक दल के 104 सदस्य सवार थे और पोत दक्षिण कोरिया के पश्चिमी बंदरगाह के समीप देर शुक्रवार को गश्त लगा रहा था।

समाचार एजेंसी योनहेप ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया है कि एक विस्फोट के चलते पोत में सुराग हो गया। इसके बाद पोत के इंजन में खराबी आ गई जिसके चलते पोत डूब गया।

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक संभवत: जहाज में सुराक होने की वजह से यह दुर्घटना हुई है। वर्तमान में जहाज पर सवार 104 चालक दल में से 58 को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि बचाव कार्य अभी भी चलाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+