मून ने रूस-अमेरिका हथियार कटौती संधि की प्रशंसा की

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार दोनों देशों के बीच सामरिक हथियार कटौती संधि (स्टार्ट) के बदले नई संधि पर वार्ता शुक्रवार को पूरी हुई और दोनों पक्ष अप्रैल में नई संधि पर हस्ताक्षर करने को राजी हो गए। स्टार्ट संधि दिसंबर में समाप्त हो गई थी। नई संधि में दोनों देशों को अपने तैनात परमाणु वारहेडों, मिसाइलों और लांचरों की संख्या को घटाना आवश्यक होगा।
समाचार पेज पर जाने के लए क्लिक करें
नई संधि को अंतिम रूप देने के लिए रूस के राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को बधाई देते हुए मून ने कहा कि नई संधि को बिना विलंब के शीघ्र संपन्न किया जाना चाहिए, जिससे इसका तेज कार्यान्वयन हो सके। मून ने दोनों देशों से कहा कि वे परमाणु हथियारों को समाप्त करने के अपने प्रयासों को आगे बढ़ाएं और अन्य परमाणु हथियार संपन्न देशों को इसका अनुसरण करने को प्रोत्साहित करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications