पाकिस्तान की हर बात सुनेगा अमेरिका

पढ़ें - कूटनीतिक बयानबाजी पर उतरा अमेरिका
हिलेरी ने कहा, "हमारा एजेंडा काफी विस्तृत है, इसमें कई मुद्दे शामिल हैं, एक आपने उठाया है।" क्लिंटन अपने बयान में परमाणु शब्द के जिक्र से बचती दिखीं। उन्होंने कहा, "हमने कहा है कि हम उन सभी मुद्दों पर पाकिस्तान की बात सुनेंगे जो वह उठाएगा।"
क्लिंटन ने कहा, "हम इस बारे में केवल घोषणा कर मीडिया में सुर्खिया बटोरने के बाद भूलने का काम नहीं सकते। ऐसे में पाकिस्तान के साथ हमारी जो बातचीत शुरू हुई है उसमें कई गंभीर मुद्दे हैं और उसपर आगे बढ़ने में समय लगेगा।" हिलेरी ने कहा कि पाकिस्तान को ऊर्जा क्षेत्र में अमेरिका 12.5 करोड़ डॉलर की सहायता करेगा। कश्मीर, तालिबान और भारत में आतंकवाद जैसे मसले पर उन्होंने कहा कि दोनों मुल्कों को बातचीत के जरिए समस्याओं का हल निकालना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications