गर्मी ने तोड़ा पिछले छह साल का रिकॉर्ड

पिछले छह साल में मार्च के महीने में इतनी गर्मी कभी नहीं पड़ी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक दिन का तापमान 38.7 डिग्री और रात का 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं अधिकतम तापमान औसत से सात डिग्री अधिक रहा। गुरुवार को भी तापमान इसी के आस-पास रहेगा।
गहरा सकती है पानी की समस्या
उत्तर प्रदेश में लखनऊ का तापमान बुधवार को ही 40 डिग्री को छू गया। यहां पर न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज हुआ। लखनऊ ही नहीं कानपुर, बांदा, इलाहाबाद, आगरा और वाराणसी समेत कई शहरों में तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री अधिक रहा। वहीं छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में भी मार्च का महीना रुला रहा है। पिछले वर्षों की बात करें तो 2009 में मार्च के महीने में इन राज्यों का तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहा था।
ऐसे में अप्रैल, मई और जून की गर्मी का अनुमान अभी से लगाया जा सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों का अनुमान है कि अगले दो महीनों में यह तापमान 50 डिग्री के पार हो सकता है। जाहिर है मौसम के इस अनुमान से यह भी साफ हो गया है कि इस साल पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा सूखा पड़ सकता है। पानी की समस्या भी गहरा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications