बिहार : नक्सलियों ने थाना भवन उड़ाया
पटना। बिहार के छपरा जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात नक्सलियों ने एक थाना भवन को विस्फोट के जरिए उड़ा दिया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
राज्य पुलिस के मुताबिक वर्तमान में भेल्दी थाना के लिए बन रहे भवन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने रात में विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। इस घटना के बाद नक्सलियों ने गोलीबारी भी की। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
नीलमणि के मुताबिक नक्सली 10-12 की संख्या में आए थे। उन्होंने बताया कि इलाके में नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान तेज कर दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications