मध्य प्रदेश : मामूली बवाल ने सांप्रदायिक रंग पकड़ा
मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में रामनवमी जुलूस के दौरान हुए विवाद ने सांप्रदायिक रंग ले लिया। विवाद बढ़ने पर निषेधाज्ञा (धारा 144) लगा दी गई है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थिति तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात को रामनवमी जुलूस निकल रहा था तभी कुछ शरारती तत्वों ने जूते-चप्पल और बम जैसी वस्तुएं फेंकी, जिससे कुछ लोगों को चोटें आईं। इतना ही नहीं दो गुटों में मार-पीट होने के हालात बन गए। किसी अप्रिय घटना से बचाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
मंडला के प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि हालात को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है।













Click it and Unblock the Notifications