असम के गांवों में बाढ़ का पानी घुसा

गुरुवार को मूसलाधार बारिश के बाद राज्य में बाढ़ की स्थिति बन गई। मिट्टी का एक तटबंध टूटने से बाढ़ के पानी गांवों में घुस गया। इससे लखीमपुर जिले के कम से कम 10 गांव प्रभावित हुए हैं। आधिकारिक सूचना के मुताबिक ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी सिंगोरा का पानी नाओबोइचा में घुस गया था। सूत्रों के अनुसार यह तटबंध 20 मीटर ऊंचा था। इस वजह से करीब 10 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया।"
अब तक लोगों के विस्थापन की कोई खबर नहीं है । सलोग तटबंध दोबारा बनाने के उपाय कर रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि "हमने अधिकतम अलर्ट की घोषण कर दी है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन दल तैयार है।"
उल्लेखनीय है कि ब्रह्मपुत्र एशिया की सबसे बड़ी नदी है। इसका पहला 1,625 किलोमीटर लंबा हिस्सा तिब्बत में, अगला 918 किलोमीटर लंबा हिस्सा भारत और अंतिम 363 किलोमीटर लंबा हिस्सा बांग्लादेश में है। यह नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications