एक और इंटरनेट कंपनी छोड़ेगी 'चीन'
सैन फ्रांसिस्को/वाशिंगटन। प्रमुख सर्च इंजन गूगल के चीन छोड़ने की खबरों के बीच इंटरनेट की दुनिया ये चीन के लिए एक और बुरी खबर है। किसी भी वेबसाइट के लिए डोमेन नाम मुहैया कराने वाली सबसे बड़ी कंपनी 'गोडैडी डॉट कॉम' भी अब कुछ इसी तरह का इरादा बना रही है। कंपनी ने कहा है कि वह भी चीनी बाजार से अपने हाथ खींच सकती है।
'गोडैडी डॉट कॉम' ने भी चीन से अपना व्यापार समेटने के पीछे वहां की मीडिया सेंसरशिप को दोषी ठहराया है। कंपनी ने बुधवार को बयान जारी किया कि चीन के कड़े कानून और वहां की सरकार द्वारा वेबसाइटों पर निगरानी रखे जाने की वजह से वह यह कदम उठा रही है।
कंपनी ने अपनी बात अपने वकील के द्वारा रखी। कंपनी के मुताबिक "चीन में वेबसाइटों पर सरकार की निगरानी लगातार बढ़ रही है और इंटरनेट की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।" उन्होंने कहा कि चीन की नई नीति के तहत सभी वेबसाइट्स को फोटोग्राफ, व्यापारिक सूचना, हस्ताक्षर किए गए फार्म, पता, ईमेल और टेलीफोन नंबर सरकार को मुहैया कराने होंगे। एडवोकेट जोन्स ने कहा, "हम चीनी सरकार के एजेंट के तौर पर काम करना नहीं चाहेंगे। हम चीनी बाजार से हाथ खींचने जा रहे हैं।"













Click it and Unblock the Notifications