खाद्यान्न महंगाई दर में मामूली गिरावट
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार खाद्य वस्तुओं के सूचकांक में 13 मार्च को समाप्त हुए सप्ताह में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि गैर खाद्य वस्तुओं के सूचकांक में 0.2 प्रतिशत की गिरावट हुई।
वार्षिक आधार पर सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में तेज वृद्धि दर्ज की गई है लेकिन प्याज की कीमतों में गिरावट आई है। कुछ आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में 52 सप्ताह की अवधि में हुई वृद्धि निम्नलिखित है :
-दालें : 31.68 प्रतिशत
-आलू : 5.62 प्रतिशत
-सब्जियां : 5.12 प्रतिशत
-दूध : 15.31 प्रतिशत
-गेहूं : 15.09 प्रतिशत
-अनाज : 10.64 प्रतिशत
-प्याज : (-) 6.64 प्रतिशत
-फल : 11.06 प्रतिशत
-चावल : 7.42 प्रतिशत
भारतीय रिजर्व बैंक ने भी महंगाई पर काबू पाने के लिए बाजार में उपलब्ध अतिरिक्त तरलता को हटाने के लिए कड़े मौद्रिक उपायों के तहत महत्वपूर्ण दरों में वृद्धि की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications