ईसाइयों पर हमले के मद्देनजर इटली ने पाक राजनयिक को तलब किया

पाकिस्तान के उत्तरी शहर रावलपिंडी में मंगलवार को एक भीड़ ने एक 38 वर्षीय ईसाई पुरुष की आग लगाकर हत्या कर दी थी। घटना की खबर मिलने के बाद बुधवार को रोम के विदेश मंत्री ने पाकिस्तानी राजनयिक को तलब किया।

पिछले सप्ताह तीन पुलिस अधिकारियों ने इस ईसाई पुरुष की पत्नी के साथ उसके तीन बच्चों के सामने कथित सामूहिक बलात्कार किया था।

कट्टरपंथियों की एक भीड़ ने पाकिस्तानी ईसाई अरशद मसीह को उस समय आग के हवाले कर दिया जब उसने धर्म परिवर्तन से इंकार कर दिया। मसीह का शरीर 80 प्रतिशत तक जल गया था।

जब मसीह पिछले शुक्रवार को पूछताछ के लिए पुलिस थाने पहुंचा तो तीन पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर उसकी 33 वर्षीय पत्नी मार्था मसीह के साथ बलात्कार किया।

मसीह की मृत्यु की खबर आने के बाद रावलपिंडी में विरोध की लहर उठी। कई ईसाई संगठनों ने मंगलवार को पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

पाकिस्तान की 17.5 करोड़ की आबादी में पांच प्रतिशत से कम ईसाई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+