भारत-चीन के बीच कृषि व जीएम खाद्य पर होगी चर्चा
हुई चीन में कृषि के शीर्ष प्रभारी अधिकारी भी हैं। वह दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को भारत आ रहे हैं।
दोनों पक्षों के बीच कृषि संबंधी प्रौद्योगिकियों पर चर्चा होने की उम्मीद है। कृषि में जीन परिवर्धित (जीएम) खाद्य फसलों के इस्तेमाल से संबंधित मुद्दे पर भी बातचीत के दौरान चर्चा हो सकती है। यह मुद्दा दोनों देशों में संवेदनशील बना हुआ है।
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री जयराम रमेश हुई से वानिकी को लेकर चीन के अनुभव के बारे में चर्चा कर सकते हैं। इस दौरान दोनों नेता जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में अपने सहयोग की समीक्षा भी कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications