सड़क दुर्घटना में 2 की मौत, 14 वाहन जले
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरीदकोट के धिल्वा खुर्द गांव में फरीदकोट रोड पर एक तेल टैंकर अचानक पलट गई और उसमें आग लग गई।
टैंकर के पलटते ही हालांकि चालक और क्लीनर वाहन से कूदने में सफल रहे। उन्होंने पीछे से आ रहे वाहनों को भी सतर्क करने की कोशिश की लेकिन वे हादसे को रोक नहीं पाए।
घटनास्थल पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि हादसा काफी व्यस्त सड़क पर हुई। हादसे में ट्रक सहित चार चारपहिया वाहन और नौ दोपहिया वाहन जलकर नष्ट हो गए। दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि 10-12 गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में चार लोगों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications