मप्र में ग्रामीणों ने इनामी डकैत को मार गिराया
पुलिस के अनुसार छतरपुर, सागर व दमोह में अरसे से सक्रिय राधे का आतंक था। गुरुवार सुबह बक्स्वाहा थाना क्षेत्र के तेइयामार गांव में रामप्रकाश यादव अपने खेत पर काम कर रहा था तभी राधे उसका अपहरण करने आया और फिरौती में 50 हजार रुपये की मांग की।
राधे ने बंदूक निकालकर रामप्रकाश पर हमला करना चाहा तभी खेत पर मौजूद रामप्रकाश के चचेरे भाई ने राधे पर हमला कर दिया। तभी ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने डंडे, लोहे की राड और पत्थरों से राधे पर हमला बोल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
छतरपुर के पुलिस अधीक्षक प्रेम सिंह विष्ट ने आईएएनएस को बताया कि राधे पर 10 हजार रुपये का इनाम था। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने बहादुरी का परिचय देकर डकैत को मार गिराया है। राधे का एक साथी भी था जो भागने में सफल रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications