महाराष्ट्र सरकार के बजट में नए करों का प्रावधान नहीं
मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुनील टटकरे ने गुरुवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2010-11 का बजट पेश किया। इसमें किसी नए कर का प्रावधान नहीं है।
वर्ष 2010-11 के लिए 7,654 करोड़ रुपये के राजस्व घाटे वाला बजट राज्य के कर्ज की ओर संकेत करता है।
बजट में सिंचाई और ऊर्जा क्षेत्र पर जोर देने की बात कही गई है। इसके अलावा संस्कृति और पयर्टन के क्षेत्र में भारी-भरकम निवेश का प्रावधान है।
मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने वित्त मंत्री टटकरे और वित्त राज्य मंत्री विजय वाडेट्टिवर की बजट के लिए प्रशंसा की।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications