उत्तर प्रदेश में रेलगाड़ी में लूट
यात्रियों के अनुसार लुटेरों ने बच्चों की गर्दन पर तमंचे और चाकू रखकर सारा कीमती सामान बाहर करने की धमकी दी। इस दौरान कुछ यात्रियों ने विरोध करने की कोशिश की तो उन्हें बुरी तरह से पीटा। करीब एक घंटे तक लूटपाट करने के बाद छह लुटेरे नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो गए।
रेलगाड़ी के देर रात पीलीभीत पहुंचने पर यात्रियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और मामला दर्ज करवाया। पीलीभीत राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के चौकी प्रभारी इंद्रजीत आर्या ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि हथियारबंद लुटेरे बुधवार रात बिजौरिया स्टेशन पर बरेली-पीलीभीत पैसेंजर रेलगाड़ी (अप-135) के एक डिब्बे में सवार हुए और लूटपाट करने के बाद शाही स्टेशन से पहले चलती रेलगाड़ी से कूदकर फरार हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications