कनाडाई प्रांत में नकाब पहनने पर प्रतिबंध
बुधवार को पेश हुआ विधेयक सरकारी नौकरियों में नकाब पहनने वाली महिलाओं के प्रवेश की अनुमति नहीं देगा।
मोंट्रियल की फ्रांसीसी भाषा की कक्षा में मिस्र की एक प्रवासी महिला ने अपना नकाब हटाने का विरोध किया था जिसके परिणामस्वरूप स्कूल और प्रांतीय सरकार को उस महिला को बाहर कर देना पड़ा। इस घटना के बाद ही यह विधेयक पेश किया गया है।
कॉलेज का कहना है कि मुस्लिम महिला को कक्षा में सबसे आगे की सीट दी गई थी और सभी पुरुष छात्र उसके पीछे बैठते थे। उसे कक्षा के पिछले हिस्से से अपने भाषा संबंधी प्रस्तुतिकरण देने की भी अनुमदि दी गई थी। इस कक्षा में तीन पुरुष और 17 महिलाएं थीं।
यद्यपि छात्र और कॉलेज अधिकारियों को उस वक्त झटका लगा जब एक दिन उस महिला ने फ्रांसीसी उच्चारण सीखने के लिए एक यू-टेबल पर पुरुष छात्रों के नजदीक बैठने से इंकार कर दिया।
सरकार ने पिछले सप्ताह आदेश दिया कि प्रत्येक नकाबपोश महिला को मेडीकेयर कार्ड के लिए आवेदन करते समय अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए अपना चेहरा दिखाने के लिए नकाब हटाना पड़ेगा। किसी धार्मिक पोशाक के खिलाफ उत्तर अमेरिका में पहली बार कोई विधेयक पेश किया गया था।
क्यूबेक के प्रधानमंत्री जीएन कैरेस्ट का कहना है कि लैंगिक समानता और सार्वजनिक संस्थानों के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को बनाए रखने के लिए ऐसा करना जरूरी था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications