कर्मचारी संगठन शिवराज के खिलाफ सड़क पर उतरे
भारतीय मजदूर संघ की अगुआई में मध्य प्रदेश तृतीय कर्मचारी संगठन, राज्य कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि बेरोजगारी, महंगाई और निजीकरण जैसे मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरे। विधानसभा का घेराव से पहले दशहरा मैदान में सभा हुई जिसमें प्रदेश और केंद्र सरकारों को जमकर कोसा गया।
भारतीय मजूदर संघ के प्रतिनिधियों का आरोप था कि सरकार ने वृत्तिकर में छूट नहीं दी है वहीं वर्षो से दैनिक वेतनभोगी के रूप में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित न किए जाने की आलोचना की ।
वहीं कर्मचारी संगठनों की मांग है कि उन्हें एरियर का भुगतान पांच की बजाय तीन किश्तों में किया जाए।
मजदूर और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने विधानसभा का घेराव करने के लिए रंगमहल पर लगे बैरिकेट्स को तोड़ दिया। इसको लेकर पुलिस और आंदोलनकारी कर्मचारियों के बीच नोक-झोक भी हुई। साथ ही पुलिस को लाठियां भी भांजनी पड़ी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications