पाकिस्तान में 40 आतंकवादी मारे गए (लीड-1)
समाचार एजेंसी 'डीपीए' के अनुसार, एक सुरक्षा अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जिले के मामोजई इलाके में तालिबान आतंकवादियों पर जमीनी और हवाई हमला किया।
छिपे आतंकवादियों पर हमले के लिए पाकिस्तानी सेना ने भारी तोप और लड़ाकू विमानों का सहारा लिया।
जिले में सुल्तान जाय इलाके में बुधवार को सेना के इसी तरह के हमले में 21 आतंकवादी मारे गए थे।
दक्षिण वजीरिस्तान और बाजौर जिले में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान के चलते यहां ओरकजई जिला आतंकवादियों के लिए नया गढ़ बनता जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications