बिहार में 2 व्यवसायियों का अपहरण
रामनगर अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुरेंद्र कुमार सिंह ने गुरुवार को बताया कि देर रात दोनों व्यवसायी संतोष साह और प्रमोद साह सेमरा थाना के भराथी मेला से अपने घर लौट रहे थे तभी बेलवा मोड़ के पास से अपहरणकर्ताओं ने दोनों को अगवा कर लिया।
उन्होंने बताया कि अगवा करने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। इस मामले की एक प्राथमिकी सेमरा थाना में दर्ज करा दी गई है।
इधर, राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि बगहा के पुलिस अधीक्षक डा़ सिद्घार्थ के नेतृत्व में सेमरा जंगल में पुलिस द्वारा सभी संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी प्रारंभ कर दी गई है लोकिन दोनों व्यवसायियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications