कार खाई में गिरी, 5 की मौत
शिमला, 25 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के नेर्वा शहर के नजदीक गुरुवार को एक कार खाई में जा गिरी जिससे दंपति सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक आर.एम. शर्मा ने आईएएनएस से कहा कि यह दुर्घटना यहां से 120 किलोमीटर दूर शाम 5.30 बजे हुई। कार में छह लोग सवार थे।
मृतकों की पहचान सुषमा सूद, उसके पति रमेश सूद मधुसूदन शर्मा, बाल मुकुंद और कार चालक राजेश के रूप में हुई है।
शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में जख्मी एक युवक को इंदिरा गांधी चिकित्सा कालेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications