राकेश मारिया बने महाराष्ट्र एटीएस के नए प्रमुख (लीड-1)

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) राकेश मारिया को राज्य के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) का नया प्रमुख नियुक्त किया।

मारिया, के.पी.रघुवंशी की जगह लेंगे जिनका तबादला कर दिया गया है। उन्हें राज्य का नया अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) बनाया गया है।

रघुवंशी को सरकार के गुस्से का शिकार इसलिए बनना पड़ा क्योंकि उन्होंने पिछले दिनों मुंबई के एक थोक बाजार, एक मॉल और तेल एवं प्राकृतिक गैस कार्पोरेशन टैंक को उड़ाने की साजिश रचने वाले दो लोगों को गिरफ्तार करके कुछ संवेदनशील सूचनाओं का जिक्र मीडिया में कर दिया था।

राज्य के आलाधिकारी हालांकि इसे सामान्य तबादले की प्रक्रिया के तहत उठाया गया कदम बता रहे हैं।

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1981 बैच के अधिकारी मारिया मुंबई हमले की जांच की अगुवाई कर रहे हैं। उन्हें पिछले कई सालों से मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों की जांच का लंबा अनुभव है।

मुंबई में पुलिस उपायुक्त रहते हुए उन्होंने 12 मार्च 1993 के बम विस्फोटों के मामले को उजागर करने में अहम भूमिका निभाई थी।

इसके बाद उन्होंने 2003 में हुए गेटवे ऑफ इंडिया और झावेरी बाजार में बम विस्फोट की जांच का जिम्मा संभाला और घटना के तीन दिनों के भीतर संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया।

मारिया ने इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के आतंकवादियों का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाई। इन आतंकवादियों ने नई दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, वाराणसी और गोरखपुर में बम विस्फोट किया था।

राकेश मारिया की जगह हिमांशु रॉय को मुंबई का नया संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) बनाया गया है। वर्तमान में हिमांशु रॉय संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर तैनात हैं।

एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रजनीश सेठ नये संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) होंगे।

अधिकारी के मुताबिक अधिकारियों के तबादले के आदेश गुरुवार दोपहर जारी किए गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+