भंडारे का प्रसाद खाने से 250 बीमार
जिलाधिकारी महोबा वीवी पंत ने गुरुवार को बताया कि 'बिलबई गांव में लक्ष्मण प्रजापति ने राम नवमी को प्राचीन हनुमान मन्दिर में अनुष्ठान व भंडारे के लिए नगर के खोया व्यापारी से 21 किग्रा खोया खरीदा था। मिलावटी खोया से तैयार प्रसाद 'मीठा' के खाने से लगभग ढाई सौ लोग उल्टी दस्त की चपेट में आ गए। जिन्हें ग्रामीणों ने गांव के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।'
पुलिस अधीक्षक प्रेम नारायण ने बताया कि 'खोया व्यापारी संतोष पुरवार को खाद्य पदाथरें में मिलावट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आयोजक के भी खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।'
उधर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आर के कुरील ने बताया कि 'लक्ष्मण प्रजापति (70), जयराम, कमलेश (2), तृप्ति (3), चंदाए पंकज (6), दयारानी (60), लक्षीरामए बृजेन्द्र (8), माया (8), उमाकांत (12), रेखा (18), रितेश (3)व अखिलेश (5)की हालत ज्यादा खराब थी। सभी ग्रामीण धीरे धीरे ठीक हो रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications