वीडियोकॉन टेलीकॉम को दो साल में लाभ की उम्मीद

चेन्नई, 25 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय मोबाइल फोन बाजार में तीसरा स्थान हासिल करने और 10 करोड़ उपभोक्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य बनाकर वीडियोकॉन टेलीकम्युनिकेशंस 14,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। कंपनी को आशा है कि अगले दो साल के भीतर वह लाभ अर्जित करने लगेगी।

वीडियोकॉन समूह के चेयरमैन वेणुगोपाल धूत ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, "वर्ष 2013 तक कंपनी की आय 3.4 अरब डॉलर (1,420 करोड़ रुपये) होगी। ग्राहकों को जोड़कर और अपनी सेवाओं का विस्तार करके कंपनी लाभ अर्जित करेगी।"

धूत के अनुसार, "वर्ष 2013 तक समूह का लक्ष्य 10 अरब डॉलर (4,500 करोड़ रुपये) के कारोबार का है। मौजूदा समय में समूह का कुल कारोबार चार अरब डॉलर (1,800 करोड़ रुपये) है।"

कंपनी की योजना अगले 100 दिनों के भीतर अपनी सेवाओं को देश के 100 शहरों तक पहुंचाने का है।

कंपनी पंजाब, हरियाणा, गुजरात, केरल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अपनी सेवाएं शुरू करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सíवस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+