बिहार में नक्सलियों ने थाना भवन को उड़ाया
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने गुरुवार को बताया कि वर्तमान में भेल्दी थाना के लिए बन रहे भवन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के नक्सलियों ने रात में विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। इस घटना के बाद नक्सलियों ने गोलीबारी भी की। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
नीलमणि के मुताबिक नक्सली 10-12 की संख्या में आए थे। उन्होंने बताया कि इलाके में नक्सलियों के खिलाफ छापामारी अभियान तेज कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications