विप्रो ने ब्राजील में वितरण केंद्र खोला
बेंगलुरू, 25 मार्च (आईएएनएस)। सॉफ्टवेयर निर्माण क्षेत्र में प्रसिद्ध भारतीय कंपनी विप्रो ने ब्राजील के कुरीटीबा में एक वैश्विक वितरण केंद्र खोला है।
विप्रो की वैश्विक सूचना तकनीक सेवाओं का खंड हालांकि वर्ष 2006 से ही ब्राजील में काम कर रहा है लेकिन इस केंद्र से कंपनी वहां अपनी पैठ और बढ़ा सकेगी।
कंपनी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, "ब्राजील के साओ पाउलो और अर्जेटीना के ब्यूनस आयर्स में स्थित हमारे कार्यालयों के लिए कुरीटीबा केंद्र एक क्षेत्रीय मुख्यालय के रूप में काम करेगा।"
इस केंद्र में 350 कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसका उद्घाटन कुरीटीबा के महापौर बेटो रिचा ने किया। इस मौके पर भारतीय महावाणिज्य जितेंद्र के. त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications