गैर जीवन बीमा सरकारी कंपनियों के कर्मचारी करेंगे हड़ताल
नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के संघ ने 31 मार्च को दो घंटे की हड़ताल करने का एलान किया है।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
आल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लॉईस एसोसिएशन (एआईआईईए) के सचिव जी. गुरुमूर्ति ने गुरुवार को आईएएनएस से कहा, "चारों कंपनियों ने मौजूदा वित्त वर्ष में फरवरी तक 18,222 करोड़ रुपये का प्रीमियम अर्जित किया है जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 12.21 फीसदी अधिक है। वहीं, दूसरी तरफ इस क्षेत्र की प्रसिद्ध निजी कंपनियों की वृद्धि नकारात्मक रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications