लादेन ने दी अमेरिकियों को मारने की धमकी
काहिरा, 25 मार्च (आईएएनएस)। अल कायदा आतंकवादी ओसामा बिन लादेन ने एक नए वीडियो टेप के जरिए धमकी दी है कि अगर 9/11 के आरोपी षडयंत्रकर्ता को फांसी की सजा दी गई तो वह अपहृत अमेरिकी नागरिकों को मार डालेगा।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' ने अल-जजीरा टेलीविजन की रिपोर्ट के हवाले से गुरुवार को जानकारी दी कि ओसामा ने कहा है कि अमेरिका ने खालिद शेख मोहम्मद और उसके सहयोगियों को यदि फांसी दी तो अल कायदा अपहृत अमेरिकियों की हत्या कर देगा।
शेख मोहम्मद 11 सितंबर को न्यूयॉर्क और वाशिंगटन में हुए हमले की साजिश रचने का आरोपी है। इस हमले में करीब 3000 लोग मारे गए थे। जिस समय यह हमला हुआ था उस समय जार्ज डब्ल्यू. बुश अमेरिका के राष्ट्रपति थे। इसके बाद उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ युद्ध की घोषणा करते हुए अमेरिकी सैनिकों को अफगानिस्तान में हमला करने की इजाजत दे दी थी।
शेख मोहम्मद को वर्ष 2003 में पाकिस्तान से पकड़ा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications