एल एंड टी को मिला 1,181 करोड़ रुपये का ठेका
कंपनी के निर्माण खंड को खाड़ी देशों से 741 करोड़ रुपये के तीन ठेके प्राप्त हुए हैं जबकि घरेलू बाजार से उसे 440 करोड़ रुपये का काम मिला है।
घरेलू बाजार में सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कार्पोरेशन ने एल एंड टी को 159 किलोमीटर संचरण लाइन के निर्माण का ठेका 246 करोड़ रुपये में दिया है।
वहीं, कंपनी को भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड से राउरकेला इस्पात संयंत्र के विस्तार के लिए 120 करोड़ रुपये का ठेका प्राप्त हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications