बरेली में पूरी तरह से हटाया गया कर्फ्यू
बरेली परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव सबरवाल ने आईएएनएस को बताया, "हालात पूरी तरह से शांतिपूर्ण होते देख जिला प्रशासन ने गुरुवार को पूरी तरह से कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है।"
उन्होंने कहा कि वैसे तो दिन के कर्फ्यू को चार दिन पहले ही पूरी तरह से हटा लिया गया था, लेकिन एहतियात के तौर पर रात का कर्फ्यू जारी रखा गया था।
जिला प्रशासन के आदेश पर 22 मार्च को पहले ही शहर के स्कूल-कॉलेज खुल चुके हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शांतिभंग करने के आरोप में 500 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
गौरतलब है कि शहर में गत 2 मार्च को जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान दो समुदायों के बीच हुए टकराव के बाद हिंसा भड़क गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications