गोपाल गौड़ा बने उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
उड़ीसा के राज्यपाल मुरलीधर चंद्रकांत भंडारी ने कटक में राज्य उच्च न्यायालय के परिसर में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश इशरत मशरूर कुदुशी से पदभार ग्रहण किया।
उल्लेखनीय है कि छह अक्टूबर 1951 में जन्मे न्यायाधीश गोपाल गौड़ा ने वर्ष 1975 में एक वकील के रूप में अपना पंजीयन कराया था और कर्नाटक उच्च न्यायालय में एक वकील के रूप में अपना करियर शुरू किया। वर्ष 1997 में उन्हें उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया और 1999 में स्थाई रूप से न्यायाधीश के रूप में तैनात हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications