महाराष्ट्र एटीएस प्रमुख रघुवंशी हटाए गए
एक अधिकारी के मुताबिक मुंबई एटीएस प्रमुख रघुवंशी की जगह संयुक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) राकेश मारिया को नया एटीएस प्रमुख बनाया गया है।
इसी तरह राकेश मारिया की जगह हिमांशु रॉय को राज्य का नया संयुक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) बनाया गया है। वर्तमान में हिमांशु रॉय संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर तैनात हैं।
एक अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रजनीश सेठ राज्य के नये संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) होंगे।
अधिकारी के मुताबिक अधिकारियों के तबादले के आदेश गुरुवार दोपहर जारी किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications